फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deori model expected to develop tourism in rural areas

देवरी मॉडल से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास की उम्मीद

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deori model expected to develop tourism in rural areas
बेहजम के गांव देवरी मे टूरिस्ट स्पॉट का लोकार्पण करते डीएम।
देवरी टूरिस्ट स्पॉट का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने परिवार संग किया नौका विहार
विज्ञापन

डीएम बोले, इसे सुरक्षित और संरक्षित रखना आप सबकी है जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरी में तालाब के सौंदर्यीकरण के प्रयोग से गांवों में भी पर्यटन के विकास की राह रोशन हुई है। डीएम ने आज इसका उद्घाटन किया। देवरी की भांति कुछ और ग्राम पंचायतों में भी तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसमें मितौली समेत कुछ अन्य ब्लॉक क्षेत्र के तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
बेहजम ब्लॉक के देवरी गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण, नौका विहार की सुविधाओं से युक्त खूबसूरत लोकल टूरिस्ट स्पॉट का डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार की शाम अपने परिवार और अफसरों के साथ देवरी पहुंचकर लोकार्पण किया। यह टूरिस्ट स्पॉट ग्रामीणों को समर्पित किया गया है। साथ ही कहा कि अब इस खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट की देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी आप सबकी है।
विज्ञापन

सतरंगी गुब्बारों से सजे-धजे इस टूरिस्ट स्पॉट का डीएम और उनकी पत्नी जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर इसका शुभारंभ किया। डीएम की दोनों पुत्रियों ने फीता काटकर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। डीएम ने परिसर में औषधीय, फलदार, छायादार पौधे भी रोपित किए। डीएम ने परिवार के साथ करीब 15 मिनट तक नौका विहार का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस कार्य को पूर्ण करने वाले अफसरों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लखीमपुर खीरी- सुंदर लखीमपुर खीरी के अभियान में ग्राम प्रधान केशव राम, सचिव रमेश कुमार ने भी बड़ी भूमिका अदा करके रिजल्ट ओरिएंटेड काम किया है, जो काबिले तारीफ है। अन्य प्रधानों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने गांव के तालाबों को विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर बीडीओ बेहजम शिखर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान केशव राम, सचिव रमेश कुमार, पूर्व प्रधान जय हिंदर सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
तालाब के बीच में बना मंदिर बढ़ा रहा शोभा
टूरिस्ट स्पॉट देवरी के तालाब के बीच में करीब चार साल पहले मंदिर बनाया गया था, लेकिन तब मंदिर तक जाने का रास्ता नहीं बना था। तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही रास्ते का निर्माण कराया गया। इससे तालाब में पानी भरा होने पर भी लोग मंदिर तक पूजा-अर्चना के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे। तालाब में नौका विहार के लिए दो पैडल वोट डलवाई गई हैं।
बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय धनराशि के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से तालाब को विकसित कराया गया है। इसमें करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं। नौका विहार के दौरान सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की भी व्यवस्था की गई है।

छह तालाबों को अमृत सरोवर बनाएगी जिला पंचायत
अमृत सरोवर योजना के तहत जिला पंचायत ने छह तालाबों का चयन किया है, इसकी कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। एएमए जागन सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड पर जल भवन के सामने एक तालाब, इसी रोड पर दूसरा तालाब, मितौली का पुरैना तालाब, शहर से सटे ग्राम पंचायत राजापुर के तालाब समेत कुल छह तालाबों का चयन किया गया है। इन तालाबों को विकसित कर अमृत सरोवर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed