{"_id":"590cb4e14f1c1b810d443b7a","slug":"demonstration-against-private-schools-arbitrariness","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जागरूक अभिभावक सभा ने जुलूस निकाला, दिया ज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को जागरूक अभिभावक सभा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व अजय कुमार सक्सेना ने किया।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, ज्यादा फीस लेने और एनसीईआरटी की किताबें पाठ्यक्रम में शामिल न करने के विरोध में शहर के सैकड़ों अभिभावक नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में जमा हुए। जहां धरना सभा को संबोधित करते हुए जागरूक अभिभावक सभा के संयोजक अजय सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। पाठ्यक्रम में जिन प्रकाशकों की पुस्तकें दी जा रही हैं वे बहुत महंगी हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल नहीं की जा रही हैं जोकि ज्यादा उपयोगी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुदान के नाम पर जबरदस्ती अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रावधान है, इसका पालन स्कूल नहीं कर रहे हैं। धरना सभा के बाद अभिभावक जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वाले लोगों में अजय सक्सेना, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी, अनूप सक्सेना, अजय अवस्थी, देवेंद्र गौड़, रवि श्रीवास्तव, सोनू लाला, सौरभ सिन्हा, प्रशांत लाला, सत्यम, विक्की सक्सेना, राजेश रस्तोगी, रितेश शुक्ला, सर्वेश, देवेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह पाली, आफताब अली, विनीत गुप्ता, विनीत शर्मा, अमित रस्तोगी, विनय, डॉ. दिलबाग सिंह, सुधाकर, राम गोपाल सक्सेना, विजय, अचल, विनीत, गीता गौड़ आदि सैकड़ों अभिभावक शामिल रहे।