फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demands continued demonstration of Lekpalon

मांगों को लेकर लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी

Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demands continued demonstration of Lekpalon
lekhpal - फोटो : amar ujala
- कार्य बहिष्कार कर धरना स्थल पर की नारेबाजी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले के लेखपालों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा। लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 
संघ के जिलामंत्री अतुल बाजपेयी ने जिले के लेखपाल साथियों ने विधानसभा घेराव में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कई साथियों को चोटें भी आई हैं, लेकिन हम सरकार के दमनचक्र के सामने भयभीत होने वाले नहीं हैं। अपनी मांगे पूरी होने तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती। धरना सभा को तहसील अध्यक्ष गोला आदित्य मिश्र, तहसील अध्यक्ष मितौली रामदत्त दीक्षित, लखीमपुर तहसील अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, वंद प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र दीक्षित, मुनीश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अनुज मिश्र, अरविंद मिश्र, दाताराम वर्मा, कौशल किशोर, विजय भार्गव, श्याम किशोर श्रीवास्तव, कमल सिंह, इंद्रभान मौर्य, लावण्य गंगवार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed