फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Delegate Committee of the cane over the district 's enrollment

जिले भर में हुए गन्ना समिति डेलीगेट के नामांकन

Fri, 13 Mar 2015 11:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Delegate Committee of the cane over the district 's enrollment
केन सोसाइटियों के डेलीगेट चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल हुए। जिले की 11 सहकारी गन्ना विकास समितियों और सहकारी चीनी मिल समितियों में डेलीगेट के 3336 पदों के चुनाव के लिए तीन हजार से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकनपत्रों की जांच शनिवार को होगी। चुनाव 23 मार्च को होगा।
विज्ञापन

लखीमपुर गन्ना विकास समिति में 302 पदों के लिए 475 नामांकन दाखिल हुए। इस मौके पर केन सोसाइटी सचिव केपी मिश्रा, निवर्तमान समिति अध्यक्ष अखिलेश वर्मा और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। यहां 107 डेलीगेट पदों के लिए 198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गांव पुरनपुरवा और पतिया से किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। समिति में कुल 27847 मतदाता और दस सर्किल हैं। इसके लिए 107 डेलीगेट चुने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है जिसमें 392  उम्मीदवारों ने डेलीगेट का पर्चा खरीदा। टेगुनखुर्रमनगर से इंद्रबहादुर सिंह, केहुआ से दृगपाल सिंह, अलीनगर से राजेंद्र वर्मा, कमरोहा से नीशू सिंह, सिसौरा से प्रभात, तुरसिया से सुरेंद्र वर्मा, भानपुर से शंकरलाल सहित कई सीटों पर एकल नामांकन हुआ जिससे इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। उधर पसगवां सहकारी गन्ना विकास समिति में 384 डेलीगेट पदों के लिए 392 पर्चे खरीदे गए।
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट चुनाव में 1206 नामांकनपत्र दाखिल किए गए। समिति में सुबह से गहमा गहमी का माहौल रहा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंद्राबाद से 119, ग्रंट नं 11 से 63, गोला से 90, केशरपुर कला से 78, ग्रंट नं 14 से 109, ग्रंट मुल्तानपुर से 90, रामपुर डाटपुर से 93, लंदनपुर से 98, साहबगंज से 111, चौरठिया से 105, फजलनगर से 100, सियाथू से 81,धनसिंहपुर से 69 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
मैगलगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मैगलगंज सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इनमें सिर्फ मितौली इलाके के 13 पदों पर मात्र एक-एक नामांकनपत्र दाखिल हुआ, इससे इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। कुल 226 नामांकनपत्र दाखिल किए।
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के सामान्य निकाय चुनाव में डेलीगेट पद की 192 सीटों पर पांच सौ प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए है। निर्वाचन अधिकारी बीडीओ तेजवंत सिंह ने बताया कि चीनी मिल के सामान्य निकाय चुनाव में 192 डेलीगेट के पदों के लिए प्रत्याशियों ने शांति पूर्वक पर्चा दाखिल कर नामांकन कराया है।
धौरहरा। ऐरा सहकारी गन्ना समिति में 411 पदों पर डेलीगेट चुने जाने हैं। इसके सापेक्ष 413 नामांकन पत्र दाखिल हुए। एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में नामांकन पत्र जमा कराए गए।

भतीजे के नामांकन पर डायरेक्टर ने पूर्व प्रधान को पीटा
मैगलगंज।
थाना क्षेत्र के गांव बाईकुंआ निवासी पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने सहकारी गन्ना विकास समिति के  चुनाव में शुक्रवार को अपने भतीजे संजय सिंह का नामांकन करवाया। इससे मौजूदा डायरेक्टर रघुनाथ सिंह किसी बात को लेकर नाराज हो गए। आरोप है कि रघुनाथ सिंह ने अपने साथी सोनू सिंह के साथ मिलकर सर्वजीत सिंह की पिटाई कर दी। इससे समिति पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सर्वजीत सिंह की  तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed