फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of Kanwadee in road accident

सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Death of Kanwadee in road accident
accident - फोटो : graphic
 नगर व क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड पर महेशपुर जंगल के पास 23 जुलाई की रात हुए सड़क हादसे में जिला हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव नरधीरा निवासी हरीशचंद्र के पुत्र सूरज कुमार (19) गंभीर घायल हो गया। हैदराबाद पुलिस सूरज को लेकर सीएचसी आयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथी रामदयाल ने बताया कि वह गांव से कई लोगों के साथ गोला शिव मंदिर आ रहा था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अन्य सड़क हादसों में शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव रामपुर नवदिया निवासी जयराम का 20वर्षीय पुत्र राजवीर, मोहम्मदी रोड पर मारुति वैन की टक्कर से शाहजहांपुर जिले के बख्ताबरगंज निवासी बादाम सिंह की पत्नी छोटी बिटिया (55) गंभीर घायल हो गईं। वहीं गोकर्ण तीर्थ के निकट महादेवा धर्मशाला के पास हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रेमचंद (36)घायलावस्था में मिला। जिसे मोहल्ला तीर्थ निवासी अमित त्रिपाठी ने सीएचसी भर्ती कराया। वहीं मंदिर परिसर में सीढ़ियों से फिसलकर मोहल्ला तीर्थ निवासी केशवराम की पत्नी रोकाना देवी (75)घायल हो गईं, जिन्हें गंभीरावस्था में सीएचसी भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचंद, छोटी बिटिया और रोकाना देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed