फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deadly Chinese manja is now being sold secretly

Lakhimpur Kheri News: जानलेवा चीनी मांझा अब छिपकर ही बिक रहा

Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deadly Chinese manja is now being sold secretly
शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस
लखीमपुर खीरी। जानलेवा चीनी मांझा शहर में अब छिपकर ही बिक रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहरभर में पतंग दुकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई लखनऊ में हुई घटना के बाद की गई, जिसमें बाइक सवार युवक मोहम्मद शोएब की गर्दन में चीनी मांझा फंसने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा से होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा। प्रदेश भर में पुलिस को दुकानों और गोदामों की जांच करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

इस क्रम में कोतवाली के अपराध निरीक्षक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में संकटा देवी चौकी, मिश्राना, एलआरपी, महेवागंज, रामापुर समेत अन्य चौकियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पतंग दुकानों की जांच की। जांच के दौरान किसी भी दुकान से चीनी मांझा नहीं मिला, लेकिन दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कहा कि यदि कहीं भी चीनी मांझा पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पल भर में मौत सामने दिख गई

कुछ समय पहले बाइक से जाते समय अचानक गर्दन में तेज झटका लगा। मांझा गले में फंस गया और सांस रुकने जैसी हालत हो गई। पल भर में ऐसा लगा कि मौत सामने दिख गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की, नहीं तो जान भी जा सकती थी।

- गफ्फार अली, हिदायतनगर

मांझा इतना तेज था कि गर्दन पर गहरा कट लग गया। दर्द के साथ खून भी निकल आया लेकिन घाव गहरा नहीं था इसलिए जान बच गई। चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इस पर पूरी तरह सख्ती जरूरी है, ताकि कोई और इसका शिकार न बने।

- निर्देश शुक्ला, बाबू राम सर्राफ नगर

पिछले माह की बात है रेलवे स्टेशन के पास बाइक से जाते समय मांझा गर्दन में फंस जाने से बाइक समेत गिर पड़े। गर्दन में निशान गहरे आ गए, लेकिन जान बच गई। आसपास के लोगों ने उठाकर किनारे बैठाया, गिरने से चोट भी लगी।

- गुड्डू वर्मा, लीला कुआं

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

शहर के मोहल्ला ईदगाह में पतंग की दुकान पर चीनी मांझा की पड़ताल करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed