{"_id":"6259c0f038a238167c680e49","slug":"deadly-attack-on-rss-pracharak-s-brother-recruitment-lakhimpur-news-bly481540017","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस प्रचारक के भाई पर जानलेवा हमला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस प्रचारक के भाई पर जानलेवा हमला, भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अरविंद मिश्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव श्रीनगर में हुई वारदात
खेत में जानवरों के चरने को लेकर हुआ था विवाद
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर में आरएसएस प्रचारक के छोटे भाई पर जानलेवा हमला हो गया। थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल अरविंद ने बताया कि उसके भाई डॉ. अवधेश रायबरेली में विभाग प्रचारक हैं।
ग्राम श्रीनगर निवासी ओमप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गांव का ही रामसागर घर पर आया और कहने लगा कि उसके पुत्र अरविंद कुमार मिश्रा ने काफी नुकसान किया है। जानवरों से खेत चरा दिया है और गाय खोल ले गया है। जाते समय रामसागर ने धमकी दी कि अरविंद को देख लूंगा। इसके आधे घंटे के बाद सूचना आई कि खेत में अरविंद पर धारदार हथियार से सिर और कनपटी पर जान से मारने की नीयत से वार किया गया है। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण अरविंद मौके पर बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी फूलबेहड़ लेकर गए। वहां से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां अरविंद कुमार मिश्रा का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती अरविंद ने बताया कि रामसागर ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसओ फूलबेहड़ अजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी रामसागर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।