{"_id":"6612e9317d2dac74ba0aa8e4","slug":"dead-body-of-a-newborn-girl-found-floating-in-a-canal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117483-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहर में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहर में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र की शारदा नहर ब्रांच के बौंठा पुल के नीचे पानी में एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर फरधान कस्बे के पास स्थित शारदा नहर ब्रांच के बौंठा पुल के नीचे से रविवार सुबह आठ बजे निकल रहे राहगीरों ने नवजात बच्ची का शव पानी में उतरता देखा। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि फरधान कस्बा व कैमहरा में कई प्राइवेट अस्पताल चल रहे हैं।
उसी में बच्ची के जन्म होने के बाद मृत्यु हो गई होगी, शव नहर में फेंक दिया गया होगा। जो बच्ची नहर में मिली है, वह लगभग आठ-नौ महीने की लग रही है। बच्ची की नाल में नाल काटने के लिए सेफ्टी पिन लगी हुई है। बच्ची का शव एक पॉलिथीन से मिला है। संवाद