{"_id":"5fff38ba8ebc3e33865e3479","slug":"dead-body-beaten-dead-body-found-in-naked-state-lakhimpur-news-bly4335436180","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई कर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई कर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में मंगलवार की रात 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद नग्न अवस्था में शव को प्राथमिक विद्यालय के निकट गड्ढे में फेंक दिया गया। मृतक के कपड़े और चप्पल घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़े मिले हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उधर से गुजरने वालों ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर सूचना प्रधान और पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत मीरपुर के मजरा गांव रसौरा निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार राजवंशी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे वह घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। रात में देर होने पर परिवार वालों ने गांव के आसपास खोजबीन भी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास गड्ढे में युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह सूचना पाकर फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक के भाई विपिन राजवंशी ने बताया कि प्रदीप की शादी चार साल पहले हुई थी। प्रदीप के शरीर पर डंडों से पीटे जाने से चोटों के निशान मिले हैं और दोनों हाथ भी टूटे पाए गए हैं। उसके पास से मोबाइल भी नहीं मिला है। वहीं परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
कपड़े और चप्पल भी अलग-अलग पड़े मिले
मृतक प्रदीप के शरीर पर चोटों के निशान हत्यारों की बेरहमी को बयां करने के लिए काफी हैं, क्योंकि लाठी-डंडों से पीटने के अलावा धारदार हथियार से भी प्रहार किए गए हैं। हत्यारों ने सुनियोजित तरीके से उसके कपड़ों को नदी की ओर डाला था। नेकर-बनियान शव के पास पड़ी मिली, जबकि अन्य कपड़े कुछ दूरी पर कई जगहों पर डाले गए थे। चप्पल भी शव के पास से काफी दूर पड़ी हैं। शक जताया जा रहा है कि हत्यारों ने घटना को कहीं और अंजाम दिया, जिसके बाद शव को स्कूल के पास गड्ढे में फेंका गया।
मृतक के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली