फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DCM and private bus collide at Era bridge of Lakhimpur Kheri 10 killed 39 injured

Lakhimpur Bus-DCM Accident: 3 KM दूर तक सुनाई दी टक्कर की गुंज, सड़क पर बिखरी पड़ी थीं लाशें, अब तक 10 की मौत

Wed, 28 Sep 2022 06:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, खमरिया (लखीमपुर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, खमरिया (लखीमपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 06:21 PM IST
सार

घटना का संज्ञान ले सीएम योगी ने जहां हादसे पर दुख जताया वहीं इसके कुछ घंटे बाद पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए, मृतकों के परिवार को पीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। 

विज्ञापन
DCM and private bus collide at Era bridge of Lakhimpur Kheri 10 killed 39 injured
लखीमपुर खीरी बस-डीसीएम हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना ईसानगर अन्तर्गत खमरिया चौकी क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बुधवार की सुबह कयामत बन कर आई। सुबह करीब 7:30 बजे के करीब लखीमपुर से सेब से लदी डीसीएम व धौरहरा से लखनऊ जा रही निजी बस की आमने सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत से जिले से लेकर दिल्ली तक भी हाहाकार है। घटना का संज्ञान ले सीएम योगी ने जहां हादसे पर दुख जताया वहीं इसके कुछ घंटे बाद पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए, मृतकों के परिवार को पीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। मामले में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताते हुए  ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 7:30 बजे पीलीभीत बस्ती मार्ग पर धौरहरा से लखनऊ के लिए निकली रुद्र ट्रैवेल्स की एक निजी बस क्षमता से ज़्यादा सवारियां भरकर लखीमपुर की ओर जा रही थी कि इसी बीच पुलिस चौकी खमरिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर शारदा पुल पर लखीमपुर से बहराइच की ओर आ रही सेब से लदी डीसीएम से ओवरटेक करते समय दोनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन

बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी गूंज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी, जबकि बस के परखच्चे उड़ चुके थे और डीसीएम भी सड़क पर पलट गई। लोगों ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बस से निकलकर सड़क पर आ गिरे थे। उधर, टक्कर की गूंज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां चीख पुकार मची हुई थी। 

इसी बीच चौकी इंचार्ज शिवाजी दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फौरी तौर पर पांच घायलों को खमरिया सीएचसी जबकि 18 लोगों को पड़ोस के नकहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

इस बीच पुल के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर ओयल के मोतीपुर स्थित जिला अस्पताल रवाना हो गए, जहां लखनऊ से पहुंचकर कमिश्नर रौशन जैकब ने अस्प्ताल में भर्ती घायलों का जिला अस्पताल में हाल चाल लिया और गंभीर घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में मौके पर छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई है। वहीं शाम को लखनऊ में इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed