गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता में बेटियों ने रंगोली सजाकर संदेश दिया कि लोकतंत्र की ताकत मतदाता की उंगली में है।
कॉलेज में प्रतियोगिता संयोजक आदर्श पटेल के दिशा निर्देशन में वोटर पंजीकरण कैंप के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों के छह समूहों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता निर्णायक डॉ. मनोज कुमार सरोज, डॉ. मंजू शुक्ला और डॉ. गौरव अवस्थी रहे। प्रतियोगिता में ग्रुप ई प्रथम, ग्रुप एसी द्वितीय और ग्रुप जी तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली के माध्यम से बेटियों ने लोकतंत्र में मतदान और मतदाता का महत्व समझाया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. प्रशांत सिंह, प्रमोद दीक्षित, डॉ. योगेश कनौजिया, अशोक चौरसिया, डॉ. अरुण सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद