फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughter-in-law ousted her mother-in-law, old lady pleaded

Lakhimpur Kheri News: सास को बहू ने किया बेदखल, वृद्धा ने लगाई गुहार

Sun, 20 Apr 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law ousted her mother-in-law, old lady pleaded
रमियाबेहड़। पढुआ थाने के मल्लबेहड़ गांव में एक लड़के ने अपनी ही मां की जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली। कुछ दिन बाद लड़के की मौत हो गई। इसके बाद जमीन मृतक की पत्नी के नाम आ गई। आरोप है कि बहू ने सास को घर और जमीन से बेदखल कर दिया। वृद्ध महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार की है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील के मल्लबेहड़ गांव निवासी बांके की वृद्ध पत्नी रामकली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में बताया कि उसके पुत्र छत्रपाल ने वृद्धा पेंशन बनवाने के बहाने सारी जमीन अपने नाम करवा ली। जानकारी होने पर गांव में पंचायत में फैसला किया गया था कि रामकली जब तक जीवित रहेंगी, तब तक जमीन घर उसके कब्जे में रहेगा।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद छत्रपाल की मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद जमीन बहु के नाम आ गई। आरोप है कि अब बहू ने सास रामकली को घर व जमीन से बेदखल कर निकाल दिया है। पीड़िता के मुताबिक स्थानीय थाने और एसडीएम, डीएम आदि के पास भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed