{"_id":"f29f4dd00438ce30a38db815a960b78b","slug":"date-of-filing-objections-grew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों को दाखिल करने की तिथि बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों को दाखिल करने की तिथि बढ़ी
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 10 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
शासन ने पंचायत चुनावों से पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में परिसीमन को लेकर आपत्तियां दाखिल करने की तिथि बढ़ा दी है। प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के निर्देश पर 11 अप्रैल को सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर 15 अप्रैल तक परिसीमन संबंधी आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इसके बाद 18 अप्रैल तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और फिर डीएम की अध्यक्षता में चार जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी 28 अप्रैल तक इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद दो मई तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में आपत्तियां दाखिल करने को लेकर शासन स्तर पर पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे पूर्व पंचायतों के परिसीमन को लेकर आपत्तियां दाखिल करने की अंमित तिथि सात अप्रैल तक थी। प्रमुख सचिव चंचल तिवारी ने भेजे पत्र में कहा है कि पंचायतों के सामान्य निर्वाचन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सकें, इसके लिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बता दें कि अब तक पंचायतों के परिसीमन को लेकर जिले भर से 80 से अधिक आपत्तियां आ चुकी हैं। इनमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की अलग-अलग आपत्तियां शामिल हैं।