{"_id":"8c118edee1ace841103520075609f073","slug":"damaged-bridge-construction-of-fixed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण तय
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर-शाहजहांपुर वाया मोहम्मदी मार्ग पर सिकंद्राबाद कस्बे के निकट सरायन नदी की पुलिया एक साल से क्षतिग्रस्त है। इसका एक हिस्सा 20 मार्च 2015 को ढह गया था। इस कारण भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित है। करीब एक साल के इंतजार के बाद शासन ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। साथ ही अनुमानित लागत के सापेक्ष बजट भी स्वीकृत हो गया है।
बता दें कि करीब एक साल से क्षतिग्रस्त सरायन नदी की पुलिया से होने वाली दिक्कत पर ‘अमर उजाला’ ने 21 मार्च 2015 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। वहीं डायवर्जन मार्ग अधूरा होने से अगले ही दिन उस पर चावल भरा ट्रक पलट गया था, जो सुर्खिंयों में रहा। इसके बाद शासन ने लोगों की मांग को देखते हुए निर्माण को मंजूरी दे दी है। पुलिया निर्माण पर करीब 156.85 लाख रुपये व्यय आने का अनुमान है। इसके अनुरूप धनराशि व्यय करने की स्वीकृति भी मिल गई है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य से पूर्व की जाने वाली वैधानिक अनापत्तियोें एवं पर्र्यावरण क्लीयरेंस आदि की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड जेपी तिवारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 में राज्य योजना के तहत पुलिया निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।