{"_id":"620aafeac05a866629534145","slug":"cyclist-dies-in-collision-with-pickup-lakhimpur-news-bly4754925112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडा भाई गांव के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूडा भाई गांव के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
रोड जाम कर हंगामा करती भीड़
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। गोला मोहम्मदी रोड पर सोमवार दोपहर मूडा भाई गांव के पास पिकअप की टक्कर से हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बुधेली नानकार निवासी 62 वर्षीय साइकिल सवार छोटे लाल की मौके पर मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़ भाग निकला। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार दोपहर मूड़ा भाई गांव के पास यह दुर्घटना तब हुई जब हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बुदेली नानकार निवासी 62 वर्षीय साइकिल सवार छोटेलाल गोला से वापस घर जा रहा था। इसी बीच तेज गति में आ रही पिक अप संख्या यूपी 31 टी 9161 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई और साइकिल चकनाचूर हो गई।
गुस्साई भीड़ ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। इससे रोड का यातायात घंटों बाधित रहा। चालक पिकअप छोड़ भागने में सफल हो गया। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने भीड़ को जैसे-तैसे शांत कर मृतक का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।