फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cyber fraud is happening by changing the methods

Cyber Crime: ठगी के लिए साइबर अपराधी अपना रहे ये हथकंडे, झांसे में न आएं... बरतें सावधानी

Mon, 15 May 2023 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 04:13 PM IST
सार

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। लुभावने और धन दोगुना करने वालों के झांसे में न आएं। लालच में फंसे तो साइबर ठग आपका खाता खाली कर देंगे। 

विज्ञापन
Cyber fraud is happening by changing the methods
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

साइबर ठग आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। लखीमपुर खीरी में पिछले कुछ दिनों में सामने आए मामलों में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीका अपनाया है। टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर वीडियो लाइक करने का झांसा दिया। ऑनलाइन होटल बुकिंग और बिना किसी लिंक को भेजे खाते से रुपये पार कर दिए गए।
विज्ञापन


थानों में साइबर हेल्प डेस्क तो बना दी गई, लेकिन जागरूकता कार्यक्रम कागजों तक ही सीमित रहे। दिन विशेष पर कुछ कार्यक्रम कर खानापूर्ति की गई। यही वजह है कि लोग आसानी से साइबर ठगों के जाल में फंस जा रहे हैं।
विज्ञापन


केस- एक
शहर की एक युवती के नंबर पर आए संदेश में कहा गया कि टेलीग्राम पर एक ग्रुप है। यू-ट्यूब वीडियो लाइक करने पर प्रति वीडियो 50 रुपये मिलेंगे। शुरुआत में वीडियो लाइक करने पर कुछ रुपये भी उनके खाते में आए। जब वह ठगों के जाल में फंस गई तो टास्क बताकर ठगों ने उनके खाते से 10 लाख से अधिक रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो
शास्त्रीनगर के विहंग चंद्र के माता-पिता ऋषिकेश जा रहे थे। कोई असुविधा न हो, इसके लिए विहंग ने ऋषिकेश के होटल में कमरे की बुकिंग आनलाइन कराने को सोचा। एक परिचित से गीता भवन होटल का नंबर लिया और कथित प्रबंधक अमित वर्मा से बात की। प्रबंधक ने दो कमरों का किराया 3420 रुपये बताकर विहंग के खाते से 44840 रुपये पार कर दिए।

केस- तीन
ठगों ने आवास विकास कालोनी के अतुल कुमार मिश्रा के दो अलग-अलग बैंक खातों से 20 हजार रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का संदेश मिला तो अतुल बैंक शाखा पहुंचे। बैंक आफ बड़ौदा शाखा में दिल्ली की किसी बीसी टर्मिनल से रुपये काटे जाने का पता चला। इस बीसी टर्मिनल को मनोज भार्गव संचालित करता है।

बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी
साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। लुभावने और धन दोगुना करने वालों के झांसे में न आएं। लालच में फंसे तो साइबर ठग आपका खाता खाली कर देंगे। अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के लिए सतर्कता बरतनी होगी। व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी से किसी भी साझा न करें। व्हाट्सएप और संदेश में आने वाले लिंक न खोले। आपकी सतर्कता ही बचाव है।

इन तरीकों से चूना लगाते हैं साइबर ठग
  • घर की छत या खाली प्लाट में मोबाइल टावर लगवाने का संदेश भेजा जाता है। जरूरी कागज तैयार कराने के नाम पर रुपये ठगे जाते हैं।
  • लाटरी में लाखों रुपये जीतने का संदेश भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। टैक्स व कागज बनवाने के नाम पर रुपये मांगते हैं।
  • फेसबुक पर किसी लड़की या महिला की फोटो लगाकर आइडी बनाते हैं। दोस्त बनाकर मैसेंजर पर काल करते हैं। बाद में अश्लील वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी जाती है।
  • टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर रुपये डबल करने, एक दिन में लाखों की कमाई का लालच देकर ठगी करने का नया तरीका भी सामने आया है।

जागरूकता है साइबर ठगी से बचाव
  • कॉल या मेसेज पर किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स, एटीएम नंबर, सीवीवी, पिन व ओटीपी साझा न करें।
  • कॉल पर खुद को बैंक कर्मी या कोई अन्य सरकारी कर्मी बताकर रुपये भेजने को कहा जाए तो सावधानी बरतें।
  • फ्री इंटरनेट डाटा, रिचार्ज व अन्य लुभावने संदेश वाले लिंक खोलने से बचें। अज्ञात आनलाइन क्यूआर कोड को स्कैन न करें।
  • सरकारी योजनाओं के नाम पर सब्सिडी देने वाले विज्ञापन पर भरोसा न करें। केवाईसी अपडेट करने वाले संदेशों व लिंक को खोलने से बचें।
बोले प्रभारी- नहीं है जानकारी
जिले का साइबर सेल कितना सजग है, इसकी तस्दीक सेल के प्रभारी कोई जानकारी न होने की बात कह कर रहे हैं। जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को सर्किलवार जागरूकता कार्यक्रम होते हैं। कितने मामलों में पीड़ितों को राहत मिली है, यह जानकारी साइबर सेल में तैनात आरक्षी परीक्षित दे सकते हैं। सब जानकारी उसके पास ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed