फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Customs closed after clash between Customs Chief and City Police

Lakhimpur Kheri News: कस्टम चीफ और नगर पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद भंसार बंद

Sun, 25 May 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Customs closed after clash between Customs Chief and City Police
गौरीफंटा बार्डर पर नेपाल भंसार के पास खड़े वाहन। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। शनिवार रात धनगढ़ी-कैलाली भंसार कार्यालय में घुसकर धनगढ़ी नगर पालिका की नगर पुलिस द्वारा भंसार चीफ के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गई थी। विरोध में भंसार कर्मचारियों ने रविवार को नगर पालिका पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भंसार का कामकाज बंद कर दिया। बॉर्डर पर कस्टम भंसार बंद होने से भारत की ओर से आने वाले वाहनों की कस्टम क्लीयरेंस रुक गई। इससे बॉर्डर पर वाहनों की लाइन लग गई। उधर, कस्टम चीफ ने जिला पुलिस कार्यालय में नगर पालिका पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


धनगढ़ी-कैलाली भंसार (कस्टम) चीफ अनंत प्रसाद तिमिल्सिना ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात 10 बजे धनगढ़ी उपमहानगर पालिका की नगर पुलिस ने कस्टम कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। वहीं नगर पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह धामी ने मारपीट न करने की बात कही है।
विज्ञापन

कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी मारपीट की घटना का दृश्य कैद होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि उक्त पालिका की नगर पुलिस सिक्स लेन सड़क की डिवाइडर की जाली तोड़कर भागे वाहन का पीछा करते हुए बॉर्डर स्थित कस्टम कार्यालय तक आई थी। यहां कस्टम चीफ के साथ विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टम चीफ ने उक्त मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को लिखित पत्र भेजने के साथ ही नगर पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। रविवार दोपहर 12 बजे से भंसार कर्मियों ने कामकाज ठप कर भंसार करना बंद कर दिया। इसके चलते भारत से आने वाले मालवाहक व पर्यटकों के वाहनों की भंसार न होने से बॉर्डर पर कड़ी धूप में लंबी लाइन लग गई।

उधर, कैलाली एसपी बालनर सिंह राणा ने बताया कि रात की घटना की उनको जानकारी होने पर उन्होंने वहां पुलिस भेजी थी, तब तक वहां पर मामला शांत हो गया था। उधर, रविवार को जिला डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि आज उक्त मामले में कार्रवाई किए जाने को लेकर कस्टम चीफ द्वारा नगर पुलिस के अभद्र व्यवहार व मारपीट किए जाने की सीसीटीवी फोटो सहित तहरीर दी गई है। फिलहाल देर शाम तक कस्टम भंसार का कार्यभार ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed