लखीमपुर खीरी। खत्री वूमेंस क्लब ने अध्यक्ष पूजा पुरी और सचिव अमृता मेहरोत्रा के निर्देशन में शिव शक्ति पैलेस में डांडिया, करवा चौथ और दीपावली उत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन लेखनी सेठ और रैना मेहरोत्रा ने किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता धवन ने गणेश वंदना से किया। मनोरंजक कार्यक्रम में डांस और गेम्स हुए। खत्री वूमेंस क्लब की पूर्व अध्यक्ष समता मेहरोत्रा, ज्योति पुरी और रिचा शेखर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ सहगल एंड गर्ल्स ग्रुप की तरूशी, काशीनगर ग्रुप की प्रीति मेहरोत्रा, सोनम कपूर, एकता मेहरोत्रा और रुचि टंडन, शेखर फैमिली ग्रुप की रूपाली, रति, खुशबू और रचना, साथ ही कुछ और समूहों ने मनमोहक ग्रुप डांस पेश किए। विशाल सेठ ने क्लब के लिए गाना कंपोज किया। स्वाति सेठ ने अपने गीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम को यादगार बनाने में उमा खन्ना, माला कपूर, प्रीति, शिखा, सुरभि, पूर्णिमा, खुशबू, रति सपना मेहरोत्रा, उपासना, रैना नूपुर आदि का योगदान रहा। संवाद