फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

प्रियांशु के चित्र को तीसरा स्थान

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
प्रियांशु की खींचा गया चित्र। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सतपाल सिंह के शिष्य प्रियांशु त्रिपाठी ने यूपी सरकार की ओर से ऑनलाइन आयोजित की गई इको टूरिज्म फोटोग्राफी अवार्ड 2020 में तृतीय पुरस्कार जीत कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विजेताओं को लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर माह में पूरे देश से वनस्पति व जीवों के चित्रों के लिए प्रविष्टियां मांगीं गईं थीं, जिसमें मोहम्मदी के किसान मुकेश कुमार त्रिपाठी के पुत्र व प्रसिद्ध छायाकार सतपाल सिंह के शिष्य प्रियांशु की तस्वीर ‘नेचर ऐज आर्ट’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने बताया कि यह पुरस्कार उनकी फोटोग्राफी यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। प्रियांशु इस उपलब्धि का श्रेय परिवार से निरंतर मिले सहयोग व अपने गुरु सतपाल सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन को देते हैं।
विज्ञापन

प्रियांशु के गुरु विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सतपाल सिंह ने बताया कि चित्रकला में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, लगन व समर्पण आधारभूत बिंदु है। प्रियांशु के चित्र ऑल इंडिया मोबाइल फोटोग्राफी अवार्ड, एक्स्प्लोर वाइल्ड इंडिया की ओर से आयोजित बेस्ट हैबिटेट फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस व लंदन में हुई प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुके हैं। प्रियांशु को यह पुरस्कार मिलने से परिवार, मित्रों व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed