फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

सोमवती अमावस्या पर बंद रहे शिव मंदिर के कपाट

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
गोला गोकर्णनाथ। सावन की सोमवती अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्णतीर्थ परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के द्वार पर मत्था टेककर पूजा-अर्चना की, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शिव भक्तों ने शिवालयों में शिव की आराधना की।
विज्ञापन

20 वर्षों बाद अद्भुत संयोग बना कि सावन में सोमवती अमावस्या पड़ी किंतु कोरोना संक्रमण के चलते शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर सके। पौराणिक शिव मंदिर के कपाट बंद होने के कारण आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भक्त मंदिर के गर्भगृह के द्वार पर मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना, आराधना करते दिखे। प्रमुख मंदिरों के बंद होने के कारण नगर और क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में शिव भक्तों ने शिव का अभिषेक, पूजा की।
विज्ञापन

रोशननगर। सोमवती अमावस्या पर उपवास रख कर महिलाओं ने बरम बाबा स्थान पर पीपल के पेड़ में धागा लपेट कर परिक्रमा कर पूजा अर्चना की, जिसमें महिलाओं ने सामाजिक दूरी का पालन भी किया। रोशननगर, रामपुर डाटपुर, अम्बरपुर, अहमदनगर आदि स्थानों पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया पीपल का पूजन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जिले भर में सोमवती अमावस्या मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष का विधि विधान से पूजन कर पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। सावन का सोमवार और सोमवती अमावस्या को लेकर सुबह से ही घरों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं ने मोहल्लों के शिवालयों में जलाभिषेक किया तो महिलाओं ने विधि विधान से पीपल वृक्ष किया।

धौरहरा/ईसानगर। सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक व्रत रखकर पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमाकर पति के दीर्घायु के लिए धागा लपेटा। इसके बाद महिलाओं ने सोमवती अमावस्या व्रत की कथा सुनकर वस्त्र, श्रंगार सामग्री, फल, मिष्टान का दान किया। पंडित विजय कुमार झा ने बताया कि सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पीपल वृक्ष के मूल को विष्णु का प्रतीक मानकर परिक्रमा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार पीपल में समस्त देवताओं का वास है। मूल में विष्णु, तने में शिव और अग्र भाग में ब्रह्मा विराजते हैं। इस दिन पीपल वृक्ष का सिर्फ नमन करने से एक हजार गायों के दान का फल मिलता है। कफारा के श्री लीलानाथ मंदिर, नारायणेश्वर मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed