फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

दिखा चांद, मुकद्दस रमजान आज से

Fri, 24 Apr 2020 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। रहमतों और बरकतों से भरा रमजान का मुबारक महीना शनिवार से शुरू हो जाएगा। चांद नजर आने के बाद शुक्रवार रात से तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

पेश इमाम मौलाना इश्तियाक ने बताया कि चांद की तस्दीक होते ही नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं। शुक्रवार को माहे मुबारक रमजान के चांद की तस्दीक होने के बाद खीरी टाउन की मरकजी कमेटी ने दरगाह में लगे सायरन को बजा कर चांद दिखने की जानकारी दी। सायरन बजते ही लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए और मस्जिदों में पहली तरावीह अदा की गई। मस्जिदों की कमेटियों ओर पेश इमाम ने लॉकडाउन में प्रशासन के आदेशों का पालन करने की सभी से अपील की। इमामों ने मस्जिदों में पांच नमाजियों से सामाजिक दूरी रखते हुए पांचों वक्त की नमाज के साथ तरावीह अदा करने को कहा। रोजा रखने वालों से घरों में रहकर इबादत करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फीकी रही सूतफेनी, खजूर की बिक्री
लखीमपुर खीरी पवित्र रमजान माह शनिवार से शुरू हो रहा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार बाजार पूरी तरह से बंद हैं। जबकि पिछले वर्षों में रमजान माह को लेकर बाजार में रौनक रहती थी। रमजान को लेकर शनिवार को एकाध दुकानें ही खुलीं। जहां से लोगों ने सूतफेनी और खजूर खरीदे। लॉकडाउन के कारण सूतफेनी से लेकर खजूर आदि की कीमत भी आसमान पर रहीं। खजूर 150 से लेकर 350 रुपये और सूतफेनी 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिकीं। दुकानदार चांद मियां ने बताया कि लॉकडाउन के कारण न तो सूतफेनी बन रही हैं और न ही खजूर की सप्लाई ही आ सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed