फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल ही अमीरनगर की होली

Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
cultural
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। प्रेम, एकता, भाईचारे और हंसी खुशी का प्रतीक रंगों का त्योहार होली कस्बे में सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रही है। कसबे में आज भी मुस्लिमों के घरों के सामने होलिका दहन होता है उसके बाद सभी एक साथ मिलकर रंग खेलते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। यहां पर एक होलिका स्थल मरहूम अख्तर खां के दरवाजे पर तो दूसरा होलिका स्थल मरहूम छेदा अली के दरवाजे पर है। जहां वर्षों से होली हंसी खुशी और भाईचारे के साथ मनाई जाती है। यहां के लोग होली और ईद में कोई अंतर नहीं मानते।
विज्ञापन

‘मिलकर मनाते हैं होली और ईद’
सूफी सिकंदर शाह दरगाह के सज्जादा नशी सूफी रियाज अहमद मियां कहते हैं यहां दोनों समुदाय के लोग सालों से होली और ईद साथ मिलकर मनाते हैं।
‘सबसे पहले मुस्लिम भाइयों से मिलती है मुबारकबाद’
छोटेलाल कटियार कहते हैं कि होली पर सभी एक दूसरे के घर टोली बनाकर जाते हैं। सुबह सबसे पहले मुस्लिम भाइयों की होली पर मुबारकबाद मिलती है।
‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’
मुन्नन अली हाजी कहते हैं कि त्योहार चाहे किसी धर्म का हो, संदेश एक ही है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। कसबे में यह तहजीब आज भी बरकरार है।
‘गले मिलने से मिटते हैं गिले शिकवे’
रामचंद्र शर्मा का कहना है कि होली का संदेश है कि वह बातें भूल जाओ जो हो चुकीं। गले मिलने से वर्षों पुराने गिले शिकवे मिट जाते हैं। बुजुर्गों ने जो चलन चलाया था वह आज भी कायम है।
विज्ञापन

‘पहले धमहर था और जुलूस’
कस्बे के 84 वर्षीय शिवराम रस्तोगी कहते हैं कि पहले गांव के लोग मिलकर धमहर निकालकर होली मिलन करते थे। अब युवा बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालते और गुलाल की होली खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed