{"_id":"5de6b4618ebc3e5496155a6f","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly386508364","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धारावाहिक, फिल्में बिगाड़ रहीं देश का माहौल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धारावाहिक, फिल्में बिगाड़ रहीं देश का माहौल’
विज्ञापन
शंकराचार्य का श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर आगमन पर काशी के श्री आदि जगद्गुरु शंकराचार्य महा संस्थान सुर्मे मठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि धारावाहिक और फिल्में देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वर्तमान में नैतिक पतन चरम पर है। धारावाहिक और फिल्मों में नायक, नायिकाओं का अश्लील अभिनय देश का माहौल बिगाड़ रहा है। सेंसर बोर्ड आंखे मूंदे बैठा है, जिससे देश में लूट, दुराचार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रहीं हैं। शिक्षा नीति अर्थ और काम प्रधान हो गए हैं, जिससे नई पीढ़ी भटक रही है। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत प्रदूषण कारखानों, वाहनों से होता है। किसान अपनी उपज का दाम पाने के लिए भटक रहा है। इससे पहले गांव इटौवा में हो रही सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के समापन में जा रहे शंकराचार्य का पं रामदेव मिश्र शास्त्री के आवास पर श्रद्धालुओं ने फूल माला पहनाकर, तिलक वंदन कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर ब्रजभूषणदास, पवन कुमार श्यामणीबाल, अनिल साहनी, हरविंदर सिंह कोहली, रामू मिश्रा आदि मौजूद रहे।