{"_id":"5dd57a4a8ebc3e54d8060258","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly3847608147","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री विष्णु-सूर्य महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री विष्णु-सूर्य महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बा से सटे अर्जुन पुर गांव में आयोजित सप्तम सात दिवसीय श्रीश्री 108 सहस्त्र महाविष्णु-सूर्य यज्ञ में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने वैदिक मत्रोच्चारण के बीच हवनकुंड में आहुतियां डालकर विश्व जन और गांव के कल्याण की कामना की।
सेवादार रमेश भार्गव, आदेश कुमार, रामप्रसाद आदि ने बताया कि विश्व, जन कल्याण के लिए गांव स्थिति यज्ञस्थल पर सप्तम श्रीश्री 108 सहस्त्र महाविष्णु-सूर्य यज्ञ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसमें सुबह और सायंकाल धार्मिक प्रवचनों के साथ ही श्रद्धालु यज्ञस्थल की 108 परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन यज्ञाचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवनकुंड में अग्नि प्रज्वलित की। यज्ञमंडप में मौजूद श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। महाविष्णु-सूर्य के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने परिवार कल्याण की कामना की। इस मौके पर तमाम महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद रहे।