फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cucumber at number three in the country in making PM house

पीएम आवास बनाने में देश में तीसरे नंबर पर खीरी

Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cucumber at number three in the country in making PM house
demo photo
लक्ष्य 63,902 के सापेक्ष 49,022 आवास निर्मित हुए
विज्ञापन

पहले स्थान पर अमेठी, दूसरे स्थान पर झांसी और हमीरपुर रहे
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लक्ष्य के सापेक्ष आवास बनाने के मामले में देश की रैकिंग में लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर जनपद अमेठी और दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से झांसी व हमीरपुर हैं।
भारत सरकार की आवास साफ्ट की वेबसाइट पर परफार्मेंस इंडेक्स में नवंबर 2021 की रैकिंग जारी की गई है, जिसमें तीसरा स्थान मिलने पर अधिकारियों ने खुशी जताई है। क्योंकि इससे पहले देश की रैकिंग में खीरी 14 वें स्थान पर था।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल 63,902 आवास बनाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 49,022 आवास पूर्ण कराए गए हैं। शेष आवासों का लक्ष्य 31 दिसंबर 2021 तक पूरा करने के निर्देश सभी ब्लॉकों को दिए गए हैं। शासन द्वारा विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रति माह समीक्षा कर रैकिंग जारी की जाती है, जिसमें लक्ष्य, अपलोडिंग, डाटा डिलीशन आदि कार्यों के आधार पर ग्रेडिंग व मार्किंग की जाती है। इसके बाद कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग जनपदों की रैकिंग जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर को 285 में से 280 अंक प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार लखीमपुर तीसरे स्थान, जबकि पहले स्थान पर अमेठी और दूसरी स्थान पर झांसी और हमीरपुर हैं। वहीं अंबेडकरनगर व ललितपुर संयुक्त रूप से चौथे स्थान हैं। इससे पहले 14 वें स्थान पर रहने के बाद पीडी केके पांडेय ने अक्तूबर में प्रत्येक ब्लॉक को प्रतिदिन 526 आवास बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ब्लॉकों ने आवास निर्माण में तेजी दिखाई। पीडी ने बताया कि सचिवों व बीडीओ के प्रयास से लक्ष्य को पूरा करने में तेजी आई है, जिससे रैकिंग में बहुत सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed