फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowd of tourists engaged in Dudhwa and Kishanpur on the second day

दूसरे दिन दुधवा तथा किशनपुर में लगी रही सैलानियों की भीड़

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists engaged in Dudhwa and Kishanpur on the second day
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र के दूसरे दिन सैलानियों ने जिप्सी से जंगल के रोमांच का लुत्फ लेने के साथ ही अलौकिक वातावरण को पास से निहारा। दुधवा के अलावा किशनपुर में भी सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है। उधर, बांकेताल परिक्षेत्र में कई जगह बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। कई रास्ते अभी घूमने के लिए पार्क प्रशासन द्वारा बंद रखे हैं।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में इस बार भी पर्यटन सत्र खुलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को दो शिफ्टों में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। लोकल सैलानियों की तादाद दूसरे दिन भी ज्यादा रही। दूसरे दिन तक कोई विदेशी सैलानी की आमद पार्क में नहीं हुई। उधर, किशनपुर में भी सैलानियों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। किशनपुर में अधिकतर सैलानी टाइगर साइटिंग की चाहत लेकर पहुंच रहे हैं। इधर, बीते माह आई बाढ़ का पानी अभी भी दुधवा के कई इलाकों में भरा हुआ है। बांकेताल के पास स्थित मचान के पास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। कई रास्ते अभी भी सैलानियों के लिए खराब होने के चलते बंद हैं।
विज्ञापन

धूप सेंकते मगरमच्छ बने आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले नकउहा नाले में नाले से निकलकर बाहर धूप सेंकते मगरमच्छ सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। नकउहा नाले पर लोग अपने वाहन रोककर धूप सेंकते मगरमच्छों की तस्वीर भी अपने कैमरों में उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed