फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops need irrigation...canals lying dry

Lakhimpur Kheri News: फसलों को सिंचाई की जरूरत... सूखी पड़ीं नहरें

Mon, 02 Dec 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crops need irrigation...canals lying dry
बांकेगंज क्षेत्र में नहरों की सफाई करता मजदूर। संवाद
लखीमपुर खीरी। गेहूं, गन्ना, सरसों सहित अन्य फसलों की बोआई के बाद अब सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन जिले की अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं। ऐसे में किसानों के आगे संकट है। वहीं, विभागीय अफसरों का कहना है कि शिल्ट सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। दिसंबर के पहले हफ्ते में ही नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 75 छोटी-बड़ी नहरें हैं। अधिकांश किसान नहर के पानी से ही सिंचाई पर निर्भर हैं। सिंचाई का समय शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में किसान परेशान नजर आ रहे हैं। गोला, बिजुआ, मितौली, ओयल आदि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नहर में पानी आएगा तब फसलों की सिंचाई शुरू करेंगे। हालांकि कुछ किसानों ने अपने संसाधनों से सिंचाई का प्रबंध कर लिया है।
विज्ञापन

--------------
शासन की टीम कर चुकी निरीक्षण
नहरों की सफाई कार्यों की स्थिति जानने के लिए दो दिन पहले लखनऊ के अधीक्षण अभियंता सभाजीत वर्मा और अधिशासी अभियंता वीपी सिंह लखीमपुर पहुंचे थे। ओयल, कस्ता, भीरा सहित करीब 10 नहरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। उनके निरीक्षण में अधिकांश नहरों की सफाई होना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रजवाहों की हुई तलीझाड़ सफाई
बांकेगंज। खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों के 12 रजवाहों और माइनरों की सफाई का कार्य तेज गति पर है। 112 किलोमीटर लंबी दूरी के 12 माइनरों में जेसीबी मशीन के जरिये 80 फीसदी काम लगभग पूरा हो गया है। खीरी ब्रांच नहर के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि संसारपुर माइनर, रजबहा, ढ़ाकनपुर, रामपुर इमलिया, ममरी समेत 12 माइनर और रजवाहों की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। रजवाहों की टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। इसमें खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों की साफ-सफाई का काम प्रस्तावित नहीं है। नहरों और रजवाहों की सफाई का ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संवाद
-----------------
पलेवा करने को तरस रहे किसान
ममरी। खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं आदि की फसल की सिंचाई और पलेवा करने को किसान तरस रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में खड़ी अगैती गेहूं और सरसों की फसल सिंचाई मांग रही है। साथ ही पेड़ी गन्ने से खाली हुए खेतों का पलेवा करके उनमें गेहूं की बोआई करनी है। सभी नहरें डेढ़ महीने से सूखी पड़ी हैं। ऐसी दशा में सभी नहरों में पानी चलाने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि सिल्ट सफाई का काम पूरा होते ही नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। संवाद
-----------------

नहरों की सफाई का काम लगभग पूरा हो गया। नहर में पानी छोड़े जाने का रोस्टर भी लगभग तैयार है। इसी हफ्ते या अगले हफ्ते तक पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

-राम बहादुर, अधिशासी अभियंता, नहर विभाग

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed