{"_id":"60bd0a248ebc3e958715ef6b","slug":"crocodile-reached-village-munnapurwa-caught-by-forest-department-and-released-in-sharda-river-lakhimpur-news-bly448866185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मुन्नापुरवा में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मुन्नापुरवा में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा
विज्ञापन
सलीमाबाद (निघासन)। क्षेत्र के गांव मुन्नापुरवा में एक मगरमच्छ के गांव में घुसने से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया तो वह घर में चला गया। इस कारण गांव वाले रात भर परेशान रहे। सुबह सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया।
छेदुई पतिया के गांव मुन्ना पुरवा निवासी नरेश ने बताया कि मगरमच्छ भगहर ताल से निकलकर उसके घर के आंगन में आ गया। नरेश ने बताया कि रात करीब एक बजे वह शौच के लिए उठा था। आंगन में विशाल चीज देखकर वह डर गया। उसने टॉर्च डालकर देखा तो मगरमच्छ था। परिवार वालों की मदद से वह उसे भगाने लगा। उसके बाद वह केशवराम, कामता के घर होते हुए गंगाराम के बरामदे में पहुंच गया। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और डनलप पर लादकर शारदा नदी में छोड़ दिया।