फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile killed two farmers in Lakhimpur Kheri

मगरमच्छों ने दो किसान को मार डाला: लखीमपुर के सिंगाही में हुईं घटनाएं, दोनों के अधखाये शव बरामद

Thu, 17 Aug 2023 12:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 12:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर मगरमच्छों ने दो किसानों को मार डाला। एक किसान का शव नदी से, दूसरे किसान का शव तालाब से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Crocodile killed two farmers in Lakhimpur Kheri
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के मसुरहा गांव में घास काटने गए किसान लालजी और निबुआ फार्म में रामबिलास को मगरमच्छ ने मार डाला। लालजी का अधखाया शव सरजू नदी में मिला। जबकि रामबिलास का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


सिंगाही थाना क्षेत्र के मसुरहा निवासी लालजी (60) मंगलवार को अपने घर से मवेशियों का चारा लेने के लिए खैरीगढ़ जंगल जा रहे थे। सरजू नदी के किनारे वह पानी पीने लगे। इसी बीच नदी में पहले से मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना जल्लाद: ढाई साल पहले प्रेम विवाह... अब पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नदी में मिला अधखाया शव 

देर शाम जब लालजी अपने घर वापस नहीं पहुंचे, तो घर वालों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर नदी की तरफ पहुंचे। देर रात नदी किनारे चप्पल देख कर अनहोनी की आशंका हुई और नाव से पानी में उनकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर को नदी से अधखाया शव निकाला।

ये भी पढ़ें- पालतू कुत्तों के नाम करेंगे संपत्ति: किसान दंपती ने दोनों के बर्थडे पर किया एलान, बताई चौंकाने वाली वजह

उधर, नौरंगाबाद फार्म निवासी किसान रामबिलास (45) मंगलवार शाम बंगाली बाबा नामक तालाब में शौच को गया था। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह उसका शव तालाब में उतराया मिला। उसके पेट और गर्दन पर घाव के निशान थे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हमले की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed