फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crocodile found near farm house

झाले के पास मगरमच्छ आ जाने से मचा हड़कंप

Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
crocodile found near farm house
मझगईं के तिकोना फार्म में निकला मगरमच्छ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। इलाके के तिकोना फार्म में झाले के पास एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने उसको पकड़ने की कड़ी मशक्कत की लेकिन वह गन्ने के खेत में घुस जाने से पकड़ा नहीं जा सका। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

मजरा तिकोना फार्म निवासी हरपाल सिंह उर्फ पाले बुधवार की शाम को झाले के करीब ही खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान उसकी नजर करीब पांच फुट लंबे मगरमच्छ पर पड़ी तो वह डर कर भाग गया। सूचना मझगईं रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा को दी। इसके बाद रेंजर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास करने लगे। अंधेरा होने की वजह से मगरमच्छ वनकर्मियों को चकमा देकर गन्ने के खेत मेें घुस गया। गुरुवार को भी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम पहुंची लेकिन वह नजर नहीं आया और खेतों में ही छिपा बैठा रहा। मगरमच्छ के न पकड़े जाने से आसपास के लोगों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

मछली मारने वाले पिंजरे में फंसा जहरीला सांप, मचा हड़कंप
मझगईं। इलाके के बेला कलां निवासी प्रेम का गांव के ही करीब खेत है। वह दो-चार दिन पहले रपटा पुल के पास शिकार खेलने गया था। वहां से आने के बाद मछली पकड़ने वाले सेंठों का पिंजरा खेत में ही रास्ते के किनारे रख दिया था। गुरुवार को ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, सांप की फुंफकार सुनी और पिंजरे में देखा तो उसमें लगभग चार फुट लंबा सांप फं सा हुआ था। इसे देखकर सभी के होश उड़ गए। पिंजरे में सांप के फंसे होने की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ लग गए। लोगों ने हिम्मत कर पिंजरा समेत ले जाकर सांप को जंगल में छोड़ा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं में पिंजरे में कैद सांप। संवाद

मझगईं में पिंजरे में कैद सांप। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed