फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crisis deepens on free travel of sisters

Lakhimpur Kheri News: बहनों के मुफ्त सफर पर गहराया संकट

Mon, 28 Aug 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crisis deepens on free travel of sisters
प्रेस वार्ता मे मौजूद अनुबंधित बस यूनियन के पदाधिकारी
लखीमपुर खीरी। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों और डिपो अधिकारियों के बीच कोई बात नहीं हो सकी। विवाद का निपटारा न होने के चलते अनुबंधित बसों के पहिये आज से थम सकते हैं। मंगलवार को लखीमपुर से लखनऊ और अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद वर्मा, लखीमपुर अध्यक्ष प्रदीप पटेल व गोला अध्यक्ष अनुज दीक्षित ने प्रेस वार्ता की। संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनधिकृत रूप से संचालित बसों का संचालन पूरी तरह से बंद न होने तक लखीमपुर, गोला व सीतापुर डिपो के वाहन स्वामी बसों का संचालन करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो में सिर्फ अनुबंधित बसें ही हैं। डिपो की सभी 100 बसें हड़ताल में होगी। इसका असर यात्रियों के सफर और डिपो की कमाई पर पड़ेगा। लखनऊ, सीतापुर, ऐरा, धौरहरा, गोला जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वजह
अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीन दिन पहले एआरएम को एक ज्ञापन दिया था। लखीमपुर-लखनऊ रूट पर अनधिकृत रूप से संचालित बसों के कारण हो रहे नुकसान को बताया। इन बसों के संचालन को पूरी तरह बंद न कराने पर 28 अगस्त की रात 12 बजे से अनुबंधित बसाें की हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था। यह भी बताया कि 22 अगस्त को सिधौली में एक डग्गामार बस चालक ने ओवरटेक कर अनुबंधित बस को टक्कर मार दी। बस के शीशे टूट गए। डग्गामार बस के चालक-परिचालक ने अनुबंधित बस के परिचालक से गाली-गलौज भी की।


यूनियन पदाधिकारियों से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, बात नहीं हो सकी। कोशिश की जा रही है। अनुबंधित बसों की हड़ताल होने पर गोला, सीतापुर व अन्य डिपो से निगम की बसें मंगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। सवारियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed