फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth shot flew

युवक को गोली से उड़ाया

Sun, 17 May 2015 05:27 PM IST
मितौली (लखीमपुर खीरी)
मितौली (लखीमपुर खीरी) Updated Sun, 17 May 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Youth shot flew
थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा में शनिवार रात को गन्ने के खेत में सिंचाई करने जा रहे एक युवक की गर्दन में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की खून से लथपथ लाश बरामद होने पर पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पचदेवरा निवासी रामऔतार का 25 वर्षीय पुत्र मनीष वर्मा गांव के ही पूर्व प्रधान के भाई के घर काम करता था। परिवार वालों के अनुसार पूर्व प्रधान और उसके भाई संदीप की मौत के बाद संदीप की पत्नी ने मनीष को खेती की देखरेख और घर की रखवाली के लिए काम पर रख रखा था। संदीप की पत्नी स्वयं सीतापुर में रहती है और कभी-कभार ही गांव आती है। शनिवार की रात करीब 10 बजे मनीष, संदीप के घर सोलर लाइट को जलाकर खेत लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में नहर पटरी पर उसे अज्ञात लोगों ने घेर लिया और गर्दन में गोली मार दी और फरार हो गए। परिवारीजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब गांव का ही रहने वाला भानुप्रताप पास के ही खडेहरा गांव से वापस आ रहा था। रास्ते में वह मनीष की खून से लथपथ शव देखकर घबरा गया। भानुप्रताप की सूचना पर देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मनीष के भाई कमल किशोर ने किसी से विवाद से इंकार करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनीष के बड़े भाई जसकरन का भी कहना है कि गांव में मनीष का किसी से विवाद नहीं था। इस बाबत मितौली एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि युवक की हत्या को लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अभी शुरुआती छानबीन में हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed