{"_id":"62d5299e621431f94ccc28c5a80a0ec3","slug":"young-woman-trying-to-seduce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार का प्रयास
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Jan 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में स्थित मायके में खिचड़ी त्योहार मनाने आई युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार करने का प्रयास किया। फरियादी महिला की शिकायत पर एसपी अरविंद सेन यादव ने एसओ खीरी को कार्रवाई का आदेश दिया है।
थाना खीरी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह थाना क्षेत्र के ही गांव में स्थित अपने मायके पर खिचड़ी त्योहार मनाने आई थी, वहीं शाम गुरुवार करीब चार बजे अपनी भाभी के साथ शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युलकों ने उसे पकड़ लिया, इसी दौरान उसकी भाभी उसे बचाने आ गई तो उसके साथ हाथापाई की गई, इस दौरान कई लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने दोनाें आरोपियों को पकड़ लिया। आरोप है कि जब उन्हें लेकर पुलिस चौकी के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपियों के परिवार वालों ने धावा बोल दिया, मारापीट की और जान से मार डालने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द कहें। एसपी अरविंद सेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ खीरी को कार्रवाई के लिए आदेशित किया है, साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।