फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers sent to the CM Resolution euthanasia

वर्कर्स ने इच्छा मृत्यु संकल्प पत्र मुख्यमंत्री को भेजा 

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
कहा, भरण-पोषण लायक भी नहीं मिलता मानदेय 
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स और उनकी सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की उपेक्षा किए जाने के विरोध में सामाजिक संस्था समाधान हेल्पलाइन के प्रदेश प्रभारी अतुलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें धौरहरा, रमियाबेहड़, निघासन, फूलबेहड़, लखीमपुर सदर सहित कई ब्लाकों से आईं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांग की गई कि उन्हें इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया जाए। प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश सरकार के बजट में महिलाओं की उपेक्षा किए जाने की घोर निंदा की। कहा कि दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, तेलगांना, झारखंड समेत कई राज्यों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के  मानदेय में बढ़ोतरी की है लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं है। वर्कर्स ने लिखा है कि उन्हें और सहायिकाओं को श्रम विभाग की ओर से निर्धारित 348 रुपये देने का आदेश है लेकिन उप्र सरकार मात्र तीन हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। एक माह का मानदेय दो माह के बाद दिया जाता है। जो परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है।  इच्छा मृत्यु मांगने वाली वर्कर्स में अर्चना बाजपेई, मालती वर्मा, सर्वेश कुमारी, जहिरून निशां, सुमन देवी, सुषमा राज, निर्मला वर्मा, संतोष कुमारी, पूनम देवी, शबनम, सरला गौतम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed