{"_id":"ced27da5809fb7445aa1f2a02cbab3ef","slug":"wife-child-accused-of-demanding-ransom-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी-बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने का आरोप
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में पत्नी और बच्चे को अगवा कर एक युवक से फिरौती मांगे जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि वह बार-बार मदद के लिए मिश्राना पुलिस के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मोहल्ला निवासी राधेश्याम ने बताया कि 13 मार्च को उसकी पत्नी राधा और पुत्र शिवम शौच के लिए गए थे। वहीं पर सीतापुर के कुछ युवकों ने जबरन राधा और शिवम को बोलेरोे में बिठाकर उन्हें अगवा कर लिया और फरार हो गए। राधेश्याम ने बताया कि बुधवार की शाम उसे फोन पर धमकी दी गई कि अगर तीन दिन में एक लाख रुपये की व्यवस्था नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। राधेश्याम ने इस बात की सूचना मिश्राना पुलिस को दी लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है।