फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Were taken to slaughter animals to turn full pickup , five animals died

वध के लिए ले जा रहे थे : पशुओं से भरी पिकअप पलटी, पांच पशु मरे

Wed, 25 Feb 2015 07:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Were taken to slaughter animals to turn full pickup , five animals died
जिले में वध के लिए पशुआें की हत्या और तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सिकंद्राबाद क्षेत्र में एक पिकअप पलटने से पांच पशुओं की मौत हो गई। उधर, धौरहरा पुलिस ने वध के  लिए ले जाए रहे 43 पशु बरामद किए।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद/भूपतिपुर। थाना क्षेत्र नीमगांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे पशुओं से भरी एक पिकअप मितौली की ओर से आ रही थी। शिवाला मोड़ पर मौजूद नीमगांव के प्रभारी एसओ नंदलाल ने पिकअप रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस के पीछा करने पर चालक जमूरा गांव के पास वाहन से कूदकर फरार हो गया। इससे पिकअप एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे पिकअप में लदे पांच पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप पर बरेली का नंबर अंकित है। पिकअप मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर धौरहरा कस्बे के बाईपास पर साप्ताहिक पशु बाजार लगता है। पशु तस्कर भी इस बाजार में खरीदारी करते हैं। मंगलवार को पशु तस्करों ने 43 पशु खरीदे। जिन्हें पास के गन्ने के खेतों में बांध दिया। इस संबंध में सूचना मिलने पर कोतवाल नंद जी यादव ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस को आता देख पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर बांधे गए 43 पशु बरामद कर लिए। कोतवाल ने बताया कि पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है। पशु तस्करों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ नंदलाल ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ  गोवध का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed