{"_id":"57cc280f4f1c1ba930317277","slug":"wealthy-cloth-merchant-in-town-couple-robbed-in-rjaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीरनगर में कपड़ा व्यापारी रजागंज में दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीरनगर में कपड़ा व्यापारी रजागंज में दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
लूटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों वारदातों को दिया अंजाम
बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलागोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को विदाकर घर जा रहे थाना हैदराबाद के गांव भल्लिया बुजुर्ग निवासी सर्वेश भार्गव और उसकी पत्नी को रोक लिया। बदमाश दोनों के पास से नकदी, मोबाइल और जेवर लूट ले गए तो उधर अमीरनगर क्षेत्र में गांव धुर्रहा निवासी कपड़ा व्यापारी उस्मान खां की बाइक, नकदी और मोबाइल लूट ली। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रजागंज। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम भल्लिया बुजुर्ग निवासी सर्वेश भार्गव की ससुराल जियनपुर गांव में है। वह पत्नी संजय देवी को विदा कराकर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। सेमरई गांव से भल्लिया लिंक मार्ग पर सेमरई वेटलैंड के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दंपति को रोक लिया और असलहों के बल पर पत्नी के पास से 1500 रुपये, सोने के झाले और पति के पास से 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश भल्लिया की तरफ भाग गए।
अमीरनगर। गांव धुर्रहा निवासी उस्मान खां कपड़ा व्यापारी हैं। वह फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री करते हैं। कपड़ा व्यापारी उस्मान खां ने बताया कि रविवार को वह मैगलगंज से थोक में कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे सरैंया विलियम कमलापुर के पास बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर उसकी बाइक, 500 रुपये और मोबाइल लूट ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।