फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water in the field on the opposing beaten

खेत में पानी आने का विरोध करने पर पीटा

Mon, 04 May 2015 06:29 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Mon, 04 May 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खेत में पानी आने का विरोध करना दंपति को काफी महंगा पड़ गया। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनाें की पिटाई कर दी। इसमें दोनाें जख्मी हो गए। महिला पुलिस के पास गई तो मुकदमा तो दूर उसे मेडिकल तक के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी सोहन के पुत्र महाजन का गांव के पास ही खेत है और इसमें गन्ने की फसल बोई हुई है। खेत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के नल का गंदा पानी उसके खेत में बहता रहता है, जिससे उसकी फसल खराब हो रही थी। महाजन का आरोप है कि खेत में भरे पानी को देखकर उसने इसका विरोध किया, जिसपर वह आग-बबूला हो गया और उसने उसकी पिटाई कर दी, पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा। आरोप है कि पत्नी की नाक से सोने का फूल भी खींच लिया। दोनाें ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई और चौकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  तब दोनों पलिया थाने गए। जहां से भी उन्हें टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed