फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waiting to solve a forensic report

गुत्थी सुलझाने को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Waiting to solve a forensic report
gun
हरनीत अरोड़ा की मौत का मामला 
विज्ञापन

गन पाउडर, शॉट की दूरी जैसे सवालों के मिलेंगे जवाब
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं मिल सकी बहुत कुछ जानकारी

पंजाबी कालोनी निवासी कपड़ा कारोबारी सुमित अरोड़ा की पत्नी हरनीत उर्फ टीना अरोड़ा की गोली लगने से मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। हरनीत के हाथों पर गन पाउडर के निशान हैं या नहीं, कितनी दूरी से गोली चलाई गई आदि सवालों के जवाब फोरेंसिक रिपोर्ट से ही मिलेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हरनीत की मौत फायर आर्म्स इंजरी से हुई है और मौत का समय पोस्टमार्टम से दस घंटे पहले यानी सुबह आठ बजे के आसपास है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई सुराग नहीं मिल सका है। शहर कोतवाली रामजी चौधरी ने का कहना है कि मौका-ए-वारदात पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और रिपोर्ट के आधार पर हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

बताते चलें, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा कारोबारी सुमित अरोड़ा की 37 वर्षीय पत्नी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना अरोड़ा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पति सुमित अरोड़ा का कहना था कि पत्नी ने घर में रखी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से बेड पर लेटकर कनपटी से सटाकर गोली मारी है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौका मुआयना की स्थितियां देखकर पुलिस ने इसे केवल आत्महत्या नहीं मान रही है। मसलन, कनपटी पर जिस तरफ से गोली लगी, उसी दिशा में सिर का लुढ़का होना, आसपास खून के छींटे न होना, शव का सीधा होना, हाथ बेड से नीचे लटकना और रिवाल्वर कमर के पास होना आदि बिंदुओं के चलते पुलिस दूसरी दिशा में भी जांच कर रही है। उधर, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गन शॉट आया है। गोली महिला के सिर में ही फंसी मिली। ऐसे में पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद कई तथ्यों से पर्दा उठेगा। उधर, रविवार को हरनीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed