{"_id":"188568fb6849055fbda9b348e211aef0","slug":"violence-in-the-doctor-s-broken-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में डाक्टर का टूटा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में डाक्टर का टूटा हाथ
गोला गोकर्णनाथ
Updated Fri, 02 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में महिला डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन के बीच हुई मारपीट में डॉक्टर का हाथ टूट गया, जिसकी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीएचसी में संविदा पद पर तैनात महिला डॉ. दलजीत कौर ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि सुबह 10.35 पर वह मरीजों को देख रहीं थी। कुछ मरीजों को लैब में जांच के लिए भेजा। मरीजों के पूछने पर उन्होंने बताया कि जांच का कोई शुल्क नहीं पड़ता है। इससे लैब टेक्नीशियन अंजनी कुमार शुक्ल नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे, मना करने पर वह उन पर टूट पड़े और बाल पकड़कर जमीन पर धक्का दे दिया और मोबाइल जमीन पर पटक दिया। जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। घटना को अस्पताल के चौकीदार पंकज और कई मरीजों ने देखा। पुलिस ने 323, 504, 325, 427 धारा में लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डॉ. शरद वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पता चला है कि महिला डॉक्टर मोबाइल फोन से टेक्नीशियन के रजिस्टर की फोटो खींच कर रजिस्टर उठाकर ले जा रहीं थीं। रजिस्टर छीनने को लेकर दोनों में झड़प हुई। इस मामले में जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।