{"_id":"56f5454b4f1c1b3e72f14d26","slug":"villagers-caught-240-liters-of-kerosene","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़ा 240 लीटर केरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पकड़ा 240 लीटर केरोसिन
ब्यूरो/ममरी।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कार स्वामी को हिरासत में लिया, पूर्ति निरीक्षक दो सूचना
गुरुवार शाम कस्बे के तमाम ग्रामीणों ने कोटेदार के यहां कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 240 लीटर मिट्टी तेल कार समेत पकड़कर हैदराबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने कार स्वामी/चालक को हिरासत में ले लिया है। सूचना पूर्ति निरीक्षक को दे दी गई है।
गुरुवार सायं कस्बा निवासी अनुपम शुक्ला जो तेल बेचने का काम करते हैं कसबे के ही कोटेदार लालजी वर्मा के यहां प्लास्टिक की तीन केनों में भरा रखा 240 लीटर मिट्टी का तेल कालाबाजारी में अपनी कार पर लादकर अपने घर ले जा रहे थे। जिसकी भनक लगते ही ईश्वरदीन वर्मा, हरीराम, विजय, सुनील, शंकर यादव, बलराम, सुधीर आदि ने कालाबाजारी की सूचना एसओ हैदराबाद को देकर कार को घेर लिया। गांव वालों के अनुसार अनुपम शुक्ला ने कार भगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को तेल और चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया । इसी बीच प्रधान रामनरेश वर्मा भी वहां पहुुंचे। जिन्होंने कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने सुबह थाने आने को कहकर कार लेकर चली गई। शुक्रवार सुबह प्रधान रामनरेश वर्मा तमाम ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि तेल बरामदगी की सूचना पूर्ति निरीक्षक को दे दी गई है। रिपोर्ट उन्हीं की तहरीर के आधार पर दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी, जिससे ग्रामीण मायूस होकर लौट गए। इधर कोटेदार लालजी वर्मा का कहना है कि उन्हें गांव की गुटबंदीवश फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में कार मालिक अनुपम शुक्ला मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। जो खबर लिखे जाने तक कार सहित पुलिस हिरासत में मौजूद थे। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि कार्रवाई सप्लाई इंस्पेक्टर के आने पर की जाएगी। उधर गुस्साए ग्राम प्रधान और गांव वालों का कहना है कि यदि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी लिखित सूचना एसडीएम को दे दी गई है।