फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies after becoming ill in police custody

पुलिस हिरासत में ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 18 Jun 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after becoming ill in police custody
deadbody
लूट के एक मामले में पूछताछ को शहर की रामापुर चौकी लाए गए 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए सोमवार शाम पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर चौकी के सामने जाम लगाया और पथराव किया।
विज्ञापन

गांव सैदीपुर हर्रेया निवासी छोटकन्नी ने बताया कि सदर कोतवाली की रामापुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात करीब एक बजे उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ससुर बालिस्टर और देवर लल्लन सिंह को पकड़कर चौकी ले गई। आरोप है वहां बालिस्टर की पिटाई करके यातनाएं दी गईं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बालिस्टर सिंह की सोमवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने लल्लन सिंह को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पीलीभीत हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ चौकी पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर उग्र हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान थाना नीमगांव के गांव दाउदपुर बिल्लाई की रहने वाली शांति घायल हो गईं। 

वर्जन.....
दो दिन पहले हुई लूट के एक मामले में बालिस्टर और उसके बेटे को पुलिस पकड़कर लाई थी। पूछताछ के दौरान बालिस्टर की तबीयत खराब हो गई। पुलिस खुद स्थानीय अस्पताल ले गई थी, जहां से परिवार वाले लखनऊ ले गए थे। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया, इसलिए लाठियां फटकारी गईं। बालिस्टर पर हत्या, लूट और डकै ती के कई मामले दर्ज थे। जिला अस्पताल डॉक्टर ने उसे टीबी होने की आशंका जताई थी। प्रताड़ना का आरोप गलत है। - आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed