{"_id":"ee74e39dae4a6afa9b72d06e35c0f6ae","slug":"victim-s-family-said-to-cbi-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडि़त परिवार ने फिर कहा, सीबीआई करे जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडि़त परिवार ने फिर कहा, सीबीआई करे जांच
खीरी टाउन
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
फरीदपुर में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के निवास हरदासपुर में मातम छाया हुआ है। शनिवार को एसपी अरविंद सेन वहां पहुंचे और उनके परिवार से मिल कर ढाढ़स बंधाया। साथ ही खीरी पुलिस की तरफ से 51 हजार की नकद धनराशि शहीद की पत्नी को दी। एसपी ने कहा, पूरा महकमा और शासन उनके साथ है। शहीद के परिवार ने एसपी से फिर सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस मौके पर सीओ सिटी एमपी सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे बरेली के सीओ मुकुल द्विवेदी ने गांव में आकर शहीद की पत्नी को सरकार की ओर से 20 लाख का चेक दिया।
शहीद के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने एसपी अरविंद सेन को बताया कि उनका शहीद पुत्र के कंधों पर पूरा परिवार आश्रित था। उसके तीन पुत्र है, जिसमें सर्वेश विकलांग है। परिवार में मात्र 15 बीघा खेती है। उनके शहीद पुत्र ने नौकरी के दौरान 19 मैडल हासिल किए, पर ईमानदारी और नौकरी के प्रति सच्चाई ने उसकी जान ले ली। परिवार का सबसे बड़ा सहारा उनसे हमेशा के लिए जुदा हो गया। इसके अलावा हरदासपुर गांव में बसपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी और पोल खोल पार्टी के नेता नरेश सिंह भदौरिया ने परिवार को ढाढ़स बंधाया। यहां विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना और भाजपा के अशोक अवस्थी ने भी परिवार वालों को सांत्वना दी।