{"_id":"2220edf97aee1f2c7e53ed539227eadb","slug":"van-karmiyo-se-muthbheda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों और वन कर्मियों की मुठभेड़, दो लोग दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारियों और वन कर्मियों की मुठभेड़, दो लोग दबोचे
(शारदानगर/महेवागंज) लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदानगर वन रेंज के ओसिया बीट में देर
विज्ञापन
शाम शिकारियों और वन कर्मियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फॉरेस्ट टीम ने
दो शिकारियों को मौके से धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से एक बाइक और एक
जंगली पशु का शव बरामद करने का दावा किया है।
शारदा नगर वन रेंज के फॉरेस्टर राजकुमार ने बताया कि शनिवार को वह गश्ती दल के साथ जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इस बीच उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ लोग ओसिया जंगल में किसी जंगली पशु का शिकार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गश्ती दल पर फायरिंग शुरू कर दी।
जिसके बाद वनकर्मियों ने भी फायरिंग की। कई राउंड की फायरिंग करने के बाद वन कर्मियों ने दो शिकारियों को दबोच लिया, जबिक दो शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए शिकारियों के कब्जे से एक जंगली पशु का शव और बाइक बरामद करने का दावा किया है। वन विभाग पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रहा है।