{"_id":"ce1a3caa34fb4afd1490a963a52e7183","slug":"unveils-mobile-shop-theft-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर में मोबाइल दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी हुए 40 मोबाइल सेट, चार्जर, एक एलसीडी, सीपीयू आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस लाइंस सभागार में खुलासा करते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि 10 फरवरी की रात सैदापुर घोसियाना निवासी रिजवान की मोबाइल दुकान में नकब लगाकर चोरी हुई थी। रिजवान ने तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उसकी दुकान से 70 मोबाइल सेट, एक एलसीडी, सीपीयू, बैट्री आदि सामान चोरी कर लिया। सीओ सिटी एमपी सिंह की अगुवाई में फरधान पुलिस टीम ने क्राइम ब्रांच की मदद से घटना का खुलासा किया। फरधान एसओ रामकुमार यादव ने टीम समेत रेउसा कैमहरा मोड़ पर दो लोगों को शक के आधार पर रोका गया, जिनकी पहचान गुठना बुजुर्ग निवासी जंगबहादुर और भगवानदीन उर्फ बाचू के तौर पर हुई। उनके पास से चोरी हुआ सामान बरामद हुआ, जिसे वे लोग बिक्री करने जा रहे थे।
विज्ञापन