फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled bus fell into a ditch, many passengers severely injured

अनियंत्रित बस खाई में गिरी, कई यात्री गंभीर घायल

Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया। Updated Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus fell into a ditch, many passengers severely injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 पीलीभीत बस्ती हाईवे पर लखीमपुर से धौरहरा जा रही लखीमपुर डिपो की रोडवेज बस रेहुआ पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और कई फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कई लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएससी खमरिया में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

इस हादसे में धौरहरा के 40 वर्षीय आनंद मोहन, 38 वर्षीय नईम, तंबौर की 45 वर्षीय गुड्डी, 30 वर्षीया अफसाना, 50 वर्षीय मैसूर अहमद, पंडित पुरवा के 25 वर्षीय प्रशांत, ईसानगर की 28 वर्षीय बबीता, 55 वर्षीय हलीम रहमानी, 32 वर्षीय प्रेम शुक्ला, 40 वर्षीय हामिद रजा, हरगांव की 32 वर्षीय इस्लामी, 50 वर्षीय हाजी मुराद अहमद समेत दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ईसानगर एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने घायलों को अस्पताल भेजा। विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed