{"_id":"4eeaa46d2a66328d221de360b4ac7ad8","slug":"uncontrollable-bike-fell-down-while-taking-the-side-of-the-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड लेने के दौरान बेकाबू बाइक पुल से नीचे गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड लेने के दौरान बेकाबू बाइक पुल से नीचे गिरी
पलियाकलां
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर साइड लेने के दौरान एक बाइक बेकाबू होकर गदनिया पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि सवार ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि इसमें उसको मामूली तौर पर चोट लग गई है।
पलिया निवासी और खराद मिस्त्री मंसूर अहमद रविवार की शाम संपूर्णानगर से तगादा कर बाइक से पलिया लौट रहे थे कि तभी पलिया-संपूर्णानगर मार्ग गदनिया पुल के पास सामने से बस आ गई और वह साइड लेने लगे। पुल छोटा होने के कारण वह बाइक पर काबू न रख पाए और बाइक नीचे गिरने लगी यह देख वह कूद गए और बाइक नीचे पानी में जा गिरी। लोगों की मदद से बाइक को किसी तरह बाहर निकाला गया। कूदने में मामूली तौर से सवार चोटहिल हुआ है। इस दौरान अफरातफरी मची रही।