फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle shot in apartment-sharing dispute

मकान के बंटवारे के विवाद में चाचा को मारी गोली

Thu, 18 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली। Updated Thu, 18 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, रेफर 
विज्ञापन

सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ली जानकारी 

पुराने खंडहर मकान के बंटवारे को लेकर कसबा कस्ता के मोहल्ला पठान निवासी रफीक और उसके भतीजे शहंशाह के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए शहंशाह ने फेट में लगा तमंचा निकालकर चाचा रफीक को गोली मार दी और भाग निकला। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रफीक को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश एसओ को दिए हैं। 

मोहल्ला पठान निवासी रेशमा ने बताया कि उसके पति रफीक, उनके भतीजे शहंशाह के बीच खंडहर पड़े मकान का बंटवारा होना था। शहंशाह उसके पति के साढू भी हैं। पति और भतीजा सुबह करीब नौ बजे बंटवारे वाले मकान के पास गए और दोनों के बीच बंटवारे को लेकर बातचीत होने लगी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शहंशाह ने फेट में लगा तमंचा निकाल लिया और उसके पति रफीक को गोली मार दी। गोली पेट में जा धंसी। जिससे पति लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली मारने के बाद आरोपी शहंशाह मौके से भाग निकला। शोर शराबे और गोली चलने की आवाज पर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। घर वाले घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां से रफीक को डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की पत्नी रेशमा की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश एसओ को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed