फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uckeka flew a bag full of 50 thousand rupees

उचक्के ने उड़ाया 50 हजार रुपये से भरा बैग

Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 गोला के सदर चौराहे पर दोपहर एक बजे उचक्के ने बाइक में टंगे 50 हजार रुपये से भरे एक बैग को उड़ा लिया। दिन दहाड़े सदर चौराहे पर हुई इस घटना से लोगों में असुरक्षा और दहशत है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

नगर की ग्राम पंचायत लाल्हापुर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी मुसीर अहमद दोपहर को मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपया निकालने गए थे। दोपहर एक बजे वह अपनी बाइक के हैंडिल में 50 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर सदर चौराहा पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर मुकेश राठी की फोटो स्टेट की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। बाइक के हैंडिल में 50 हजार रुपयों भरा बैग टंगा छोड़कर वह दुकान के अंदर गए और बेटी के फार्म को आनलाइन कराने की जानकारी लेने लगे। कुछ देर बार वह दुकान के बाहर आए तो बाइक में टंगा बैग गायब था।
विज्ञापन

सदर चौराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एसआई दिनेश यादव ने बैंक जाकर सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित मुसीर ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed