फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two tractors and recovered stolen car, a person arrested

चोरी के दो ट्रैक्टर और कार बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2015 07:39 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 07 Jan 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two tractors and recovered stolen car, a person arrested
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से चोरी के बिना कागजात वाले दो ट्रैक्टर और एक कार बरामद की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इन्हें पंजाब से चुराकर लाया है और बेचने के लिए नेपाल ले रहा था। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीजकर आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ रामसागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में गदनियां में खड़ा है जो बिना नंबर के कुछ वाहन बेचने की बात कर रहा है। इस पर उन्होंने अधीनस्थ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पंजाब प्रांत के तरनतारन से चुराकर लाए गए दो ट्रैक्टर हंसनगर के जंगल में खड़े किए हैं। वह कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने हंसनगर जंगल पहुंचकर दोनों ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। पुलिस ने पकड़े गए कब्जे में लिए ट्रैक्टर और कार को सीज कर आरोपी अमरीक सिंह निवासी मालपानी फार्म बमनगर को चालान भेज दिया।
विज्ञापन

चोरी गए ट्रैक्टर का नहीं लगा सुराग
स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल यार्ड से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत गुरदयाल सिंह के भाई के चोरी गए ट्रैक्टर का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। एसओ ने बताया कि चोरी गए ट्रैक्टर के चालक को उन्होंने पूछताछ के लिए कई बार बुलाया, किंतु वह आ नहीं रहा है। इधर आज दो ट्रैक्टरों और एक कार सहित पकड़ा गया अभियुक्त भी उस ट्रैक्टर की चोरी करने से इंकार कर अनभिज्ञता प्रकट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed